Google Analytics Meta Pixel
टाइम डिपॉजिट स्कीम Vs बैंक FD:निवेश करने से पहले जान लें कहां मिल रहा ज्यादा रिटर्न

टाइम डिपॉजिट स्कीम Vs बैंक FD:निवेश करने से पहले जान लें कहां मिल रहा ज्यादा रिटर्न

केन्द्र सरकार ने टाइम डिपॉजिट स्कीम की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। टाइम डिपॉजिट स्कीम में 1 से 5 साल तक की अवधि के लिए 6.6 से 7% तक ब्याज दिया जा रहा है। इससे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), ICICI , HDFC, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने हाल ही में फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है।

अगर आप FD कराने का प्लान बना रहे हैं तो आपको इससे पहले पोस्ट ऑफिस के नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट अकाउंट सहित इन बैंकों की ब्याज दरों के बारे में जरूर जानना चाहिए। हम आपको इन फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दर और टाइम डिपॉजिट अकाउंट के बारे में बता रहे हैं। ताकि आप अपने हिसाब से सही जगह निवेश कर सकें।

नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट अकाउंट में मिल रहा 7% तक का ब्याज

  • यह एक तरह की FD ही है। इसमें एक तय अवधि के लिए निवेश करके आप निश्चित रिटर्न पा सकते हैं।
  • टाइम डिपॉजिट अकाउंट 1 से 5 साल तक की अवधि के लिए 6.6 से 7% तक ब्याज दर की पेशकश करता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *