Google Analytics Meta Pixel
अफगान तालिबान की PAK को दो टूक:कहा- हमारी सरजमीं पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे

अफगान तालिबान की PAK को दो टूक:कहा- हमारी सरजमीं पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा विवाद के बाद अब आतंकी हमलों को लेकर भी तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान के होम मिनिस्टर राणा सनाउल्लाह ने धमकी दी है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) की अफगानिस्तान में मौजूद पनाहगाहों पर हमला किया जा सकता है। इसके जवाब में अफगानिस्तान की तालिबान हुकूमत ने कहा है कि इस तरह के हमले किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। अफगान डिफेंस मिनिस्ट्री ने अलग से जारी बयान में कहा- पाकिस्तान हमारी सरकार पर झूठे इल्जाम लगाना बंद करे।

हमलों की मंजूरी किसी को नहीं
अफगान तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने सोमवार को पाकिस्तान के होम मिनिस्टर राणा सनाउल्लाह की धमकी का जवाब दिया। मुजाहिद ने कहा- अफगानिस्तान की सरजमीं पर हमले की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। यह बात सही है कि हम सभी पड़ोसियों से अच्छे रिश्ते चाहते हैं, लेकिन इसे कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए।

तालिबान प्रवक्ता ने कहा- अगर पाकिस्तान को कोई दिक्कत है तो वो इस बारे में हमारी सरकार को जानकारी दे सकता है। किसी मुल्क को यह हक नहीं है कि वो दूसरे देश के इलाकों पर हमला करे। हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान इस बारे में हमसे बातचीत करेगा। हमारी फौज के पास इतनी ताकत और काबिलियत है कि वो हमलों का जवाब दे सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *