Google Analytics Meta Pixel
हनी सिंह ने गर्लफ्रेंड के साथ सेलिब्रेट किया न्यू ईयर

हनी सिंह ने गर्लफ्रेंड के साथ सेलिब्रेट किया न्यू ईयर

सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ने नए साल की शुरुआत अपनी गर्लफ्रेंड टीना ठडानी के साथ की है। इस खास मौके पर हनी ने टीना के साथ एक रोमांटिक वीडियो शेयर कर फैंस को न्यू ईयर विश किया है। इस वीडियो में हनी सिंह अपनी लेडी लव टीना के लिए ‘मेरी जान…मेरी जान’ गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं टीना भी हनी पर जमकर प्यार लुटाती हुई दिखाई दे रही हैं।

ये लवर्स का सीजन है, हेटर्स का नहीं

हनी सिंह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘सभी लवर्स को हैप्पी न्यू ईयर। ये लवर्स का सीजन है, हेटर्स का नहीं।’ हनी के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक हनी को न्यू ईयर की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *