छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नए साल की शुरुआत पुलिसकर्मियों से मुलाकात करके भी की। प्रदेश के अलग-अलग फोर्सेस के अधिकारी, रायपुर के पुलिस ग्राउंड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले ।
खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस जवानों से वन टू वन बातचीत की। काम के दौरान उन्हें आने वाली दिक्कतों भी दिक्कतों पर भी चर्चा की और विभागीय समस्याएं भी सुनी।
मुख्यमंत्री ने जवानों से बातचीत के दौरान उनके मुश्किल काम को सलाम किया । उनका हौसला बढ़ाते नजर आए। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुबह चावड़ी जाकर मजदूरों के साथ नाश्ता किया था और नए साल की सुबह कुछ इस अंदाज में शुरू की थी।पुलिस जवानों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा में बस्तर के बदलाव को लेकर बड़ा दावा किया है।