Google Analytics Meta Pixel
हरियाणा के खेल मंत्री ने विभाग छोड़ा:महिला कोच से छेड़छाड़ की FIR के बाद लिया फैसला

हरियाणा के खेल मंत्री ने विभाग छोड़ा:महिला कोच से छेड़छाड़ की FIR के बाद लिया फैसला

हरियाणा के खेल मंत्री और ओलिंपियन संदीप सिंह ने रविवार को अपना खेल विभाग छोड़ दिया। उनके खिलाफ चंडीगढ़ में महिला कोच के उत्पीड़न का केस दर्ज होने का खुलासा रविवार को हुआ। जिसके बाद इंडिया के पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से सुबह मुलाकात कर अपना विभाग सौंपा। संदीप बोले कि उनके खिलाफ आरोप एक साजिश हैं।

संदीप के खिलाफ खेल विभाग की जूनियर महिला कोच ने शिकायत की थी। जिसमें खेल मंत्री पर उसके साथ छेड़छाड़ करने और धमकी देने के आरोप लगाए गए थे।

चंडीगढ़ के सेक्टर 26 पुलिस थाने में दर्ज केस में IPC की धारा 354, 354ए, 354 बी, 342 और 506 लगाई गई है। चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक केस दर्ज करने के बाद इसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *