Google Analytics Meta Pixel
काबुल के मिलिट्री एयरपोर्ट पर धमाका:आत्मघाती हमले में 10 लोगों की मौत हुई

काबुल के मिलिट्री एयरपोर्ट पर धमाका:आत्मघाती हमले में 10 लोगों की मौत हुई

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक मिलिट्री एयरपोर्ट पर रविवार को धमाका हुआ है। सोशल मीडिया पर वहां के पत्रकारों ने बताया है कि इस हमले में 10 लोगों के मारे जाने की आशंका है। वहीं 8 लोग घायल भी हुए हैं। तालिबान के प्रवक्ता अब्दुल नफी टक्कुर ने भी धमाके की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि काबुल मिलिट्री एयरपोर्ट पर यह धमाका सुबह के समय हुआ।

तीन दिन पहले भी हुआ था धमाका

तीन दिन पहले यानी 29 दिसंबर को भी अफगानिस्तान के तालुकन प्रोविंस में धमाका हुआ था। जिसमें 4 लोग घायल हो गए थे। खामा प्रेस के मुताबिक यह धमाका तब हुआ जब एक सरकारी दफ्तर के स्टाफ के डेस्क के नीचे रखा बम फट गया था। इससे पहले 26 दिसंबर को भी एक बादाखशान प्रोविंस में हुए धमाके में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *