बॉलीवुड सिंगर गुरु रंधावा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह पंजाब की कटरीना कैफ यानी शहनाज गिल के साथ रोमांटिक फोटोशूट कराते हुए दिखाई दिए। वीडियो में दोनों समुद्र किनारे फोटोशूट कराते नजर आ रहे हैं। इस दौरान जहां गुरु ने सूट पहन रखा है। वहीं, शहनाज गिल हाई स्लिट रेड गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसी बीच दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे मस्ती भरे अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। गुरु ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘जब आप शूट कर रहे हो, तब आपको सिर्फ शहनाज गिल की और देखने की अनुमति है। यह एक बीटीएस वीडियो है’। अब दोनों के इस वीडियो के सामने आते ही फैंस ने अपना जमकर रिएक्शन दिया है।