Google Analytics Meta Pixel
पापा राज कुमार संतोषी की फिल्म से डेब्यू करेंगी तनीषा

पापा राज कुमार संतोषी की फिल्म से डेब्यू करेंगी तनीषा

राजकुमार संतोषी अपनी अपकमिंग फिल्म गांधी गोडसे एक युद्ध से बतौर डायरेक्टर पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। इसी फिल्म के साथ उनकी बेटी तनीषा संतोष भी डेब्यू करने वाली हैं। इस बात की जानकारी खुद तनीशा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए दी है। बता दे कि मेकर्स ने कल गांधी गोडसे फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया था, वहीं आज उन्होंने तनीषा का पहला लुक भी रिवील कर दिया है। सोशल मीडिया पर तनीषा के इन लुक की खूब चर्चा हो रही है।

तनीषा ने शेयर की अपनी पहली झलक
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए तनीषा ने अपना पहला लुक शेयर किया। पोस्ट में तनीषा ने लिखा- ‘मैं इस पल का इंतजार लंबे समय से कर रही हूं। आखिरकार मैं इस मुकाम पर पहुंच गई। मैं एक दूरदर्शी डायरेक्टर द्वारा बनाई गई अनूठी फिल्म का छोटा सा हिस्सा बनने के लिए खुद को खुशकिस्मत मानती हूं। अपने कैरेक्टर का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए बेहद भावुक महसूस कर रही हूं। मुझे आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।’

फोटो में तनीशा बेहद सूट-सलवार में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फर्स्ट लुक के सामने आने के बाद फैंस उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उन्हें नेपोटिज्म प्रोडक्ट कहकर ट्रोल कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *