Google Analytics Meta Pixel
कोचर-धूत की CBI कस्टडी कल तक बढ़ी:हिरासत में घर का खाना और स्पेशल बेड की सुविधा

कोचर-धूत की CBI कस्टडी कल तक बढ़ी:हिरासत में घर का खाना और स्पेशल बेड की सुविधा

ICICI बैंक की पूर्व CEO चंदा कोचर, उनके बिजनेसमैन-पति दीपक कोचर और वीडियोकॉन ग्रुप के फाउंडर वेणुगोपाल धूत की CBI कस्टडी स्पेशल कोर्ट ने कल यानी गुरुवार तक के लिए बढ़ा दी है। लोन फ्रॉड मामले में चंदा और दीपक दोनों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद धूत को सोमवार को गिरफ्तार किया। आज इनकी कस्टडी खत्म हो रही थी।

CBI अब डॉक्यूमेंट्री एविडेंस के साथ उनसे पूछताछ करेगी। वे पहले ही अपने बयान दर्ज करा चुके हैं। मामले में तीनों एक बार फिर आमने-सामने होंगे। CBI ने आरोप लगाया है कि धूत ने उन्हें पूरे तथ्य नहीं बताए और इसलिए उन्हें कोचर परिवार से आमना-सामना कराना पड़ेगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक CBI की कस्टडी में चंदा, दीपक और वेणुगोपाल को स्पेशल बेड और मैट्रेस दिया गया है। कोचर ने कहा था कि उन्हें सर्दी में भी फर्श पर सोने के लिए मजबूर किया जा रहा है जिसके बाद इसकी अनुमति मिली है। CBI कोर्ट ने आरोपियों को घर के खाने और दवाओं के साथ-साथ अन्य आइटम्स को अपने खर्चे पर इस्तेमाल करने की अनुमति दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *