पूर्व पोप बेनेडिक्ट (95) की सेहत काफी खराब है। वर्तमान पोप फ्रांसिस ने एक बयान में कहा- मैं आप सभी से अपील करता हूं कि पोप बेनेडिक्ट के लिए दुआ करें, उनकी हालत गंभीर होती जा रही है। बेनेडिक्टि ने 9 साल पहले चर्च के सबसे बड़े पद से इस्तीफा दे दिया था।
वेटिकिन के एक स्पोक्सपर्सन ने भी माना कि बेनेडिक्ट की हालत गंभीर है और इसकी वजह उम्र से जुड़ी बीमारियां हैं। डॉक्टर उनकी सेहत पर नजर रख रहे हैं।
2013 में दिया था इस्तीफा
पोप बेनेडिक्ट सोलहवें (XVI) ने 2013 में पद से इस्तीफा देकर दुनिया के कैथोलिक ईसाइयों को चौंका दिया था। तब उन्होंने कहा था- मैं गिरती सेहत की वजह से इस्तीफा दे रहा हूं। करीब 600 साल में ऐसा पहली बार हुआ था, जब किसी पोप ने पद छोड़ा हो। CNN के मुताबिक, बेनेडिक्ट से पहले ग्रेगरी XII ने 1415 में इस्तीफा दिया था। हालांकि, तब वजह ईसाइयों के दो गुटों का झगड़ा थी।
2020 में वेटिकन ने एक बयान में कहा था- बेनेडिक्ट की सेहत खराब जरूर है, लेकिन वो गंभीर नहीं हैं। उनका कार्यकाल वेटिकन चर्च के दो हजार सालों के इतिहास में सबसे अधिक विवादों से घिरा रहा।