क्रिसमस के मौके पर शाहरुख खान ने अपने फैंस के लिए आस्क-मी सेशन रखा। इस दौरान किंग खान ने बड़े ही मजेदार अंदाज में फैंस द्वारा पूछे गए कई सवालों के जवाब दिए। सेशन के बाद से ही सोशल मीडिया पर # Ask SRK ट्रेंड हो रहा है। यूजर्स शाहरुख के इंटरेस्टिंग जवाबों पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
शाहरुख ने रखा आस्क मी सेशन
पोस्ट शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा- ‘सभी को मेरी क्रिसमस। आज बच्चों के साथ क्रिसमस गिफ्ट डिजाइन करते हुए मैंने पूरा दिन बिताया। उन्होंने मुझे अभी थोड़ा ब्रेक दिया है, तो शायद जल्दी से #Ask SRK फिर मस्ती में लौट आया जाए।’ इस ट्वीट को देखने की ही देर थी कि ट्विटर पर सवालों की बौछार आ गई।