Google Analytics Meta Pixel
मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम:2 रुपए प्रति लीटर इजाफा करने का फैसला

मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम:2 रुपए प्रति लीटर इजाफा करने का फैसला

मदर डेयरी ने मंगलवार से दिल्ली-एनसीआर मार्केट में दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। लागत में बढ़ोतरी का हवाला देते हुए दाम बढ़ाए जा रहे हैं। मदर डेयरी ने इस साल 5वीं बार दूध के दामों में बढ़ोतरी की है। दिल्ली-एनसीआर में ये कंपनी दूध की एक बड़ी सप्लायर है। ये रोजाना करीब 30 लाख लीटर दूध की सप्लाई करती है।

फुल क्रीम दूध अब 66 रुपए में मिलेगा
मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध की कीमत दो रुपए बढ़ाकर 66 रुपए प्रति लीटर कर दी है, जबकि टोंड दूध की कीमत 51 रुपए से बढ़ाकर 53 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है। डबल टोंड दूध की कीमत 45 रुपए से बढ़ाकर 47 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है। मदर डेयरी ने गाय के दूध और टोकन (बल्क वेंडेड) दूध के प्रकारों की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *