पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में अपना 9वां शतक जमाया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ा। वे एक कैलेंडर ईयर में बतौर कप्तान सबसे 25 बार 50+ स्कोर करने वाले कप्तान बने। बाबर ने इस साल 17 फिफ्टी और 8 सेंचुरी जड़ीं।
पोटिंग ने 17 साल पहले यानी 2005 में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते हुए 24 बार 50+ के स्कोर बनाए थे।
कराची में चल रहे इस मुकाबले के पहले दिन सोमवार को चाय तक पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 224 रन बना लिए हैं। बाबर 119 रन बनाकर नाबाद हैं। जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद (43) उनका साथ दे रहे हैं।
इस साल टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
बाबर 2022 के टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं। इस साल बाबर ने टेस्ट में चार शतक और 7 अर्धशतक जमाए हैं। इस साल उन्होंने टेस्ट में कुल 16 पारियां खेली हैं।