Google Analytics Meta Pixel
चंदा और दीपक कोचर 3 दिन की CBI कस्टडी में:ICICI बैंक की पूर्व MD पर लोन फ्रॉड का आरोप

चंदा और दीपक कोचर 3 दिन की CBI कस्टडी में:ICICI बैंक की पूर्व MD पर लोन फ्रॉड का आरोप

मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने शनिवार को ICICI बैंक की पूर्व CEO चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को 3 दिन दिन (24 से 26 दिसंबर) की CBI कस्टडी में भेज दिया है। चंदा और दीपक कोचर को CBI ने एक दिन पहले शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। वीडियोकॉन ग्रुप को रेगुलेशन के खिलाफ जाकर दिए गए करोड़ों रुपए के लोन के मामले में ये गिरफ्तारी हुई थी।

CBI ने कोर्ट को बताया कि दोनों अपने जवाबों में टालमटोल कर रहे थे और जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। CBI के वकील ने कहा, ‘हमने पहले ही दोनों आरोपियों को CrPC की धारा 41 के तहत नोटिस दिया था, और 15 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा था।

लेकिन उन्होंने कहा कि वे 4 दिन बाद पेश होंगे और 19 तारीख को भी नहीं आए। वे कल (23 दिसंबर) को आए और जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। स्पैम एविडेंस और केस के डॉक्यूमेंट के साथ उनका सामना करने के लिए हमें दोनों आरोपियों की 3 दिन की हिरासत दी जानी चाहिए।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *