टीवी एक्टर अंकित गुप्ता का सफर बिग बॉस 16 में खत्म हो गया। शनिवार का वार में आपने देखा कि कैसे घरवालों के वोटों के आधार पर अंकित गुप्ता को बेघर किया गया। इसके बाद प्रियंका चाहर चौधरा का फूट-फूटकर रोना लाजमी है। अब आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अंकित से जाते-जाते भी प्रियंका लड़ लेती हैं। उनसे शिकायतें करती हैं, जिससे एक्टर और दुखी हो जाते हैं। इतना ही नहीं, घर में एक नए सदस्य की एंट्री होती है, जिसके बाद घर का पूरा माहौल बदल जाता है।
बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के 25 दिसंबर वाले प्रोमो में अंकित को जाने के लिए कहा जाता है। इसके बाद प्रियंका और अंकित दोनों वॉशरूम एरिया में दिखाए जाते हैं, जहां एक्ट्रेस अपने दोस्त से रोते हुए कहती हैं कि वह मजबूत हैं लेकिन… फिर गले लग जाती हैं। रोने लगती हैं। उधर, अर्चना गौतम लिविंग एरिया में विशाल और साजिद से कहती हैं- जो कंधा वो लेकर रोती है, अब किसके कंधे पर सिर रखकर रोएगी।