भारत-बांग्लादेश दूसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल जारी है। मीरपुर में दिन के पहले सेशन में भारत ने दूसरी पारी में 5 विकेट पर 70 रन बना लिए हैं। अक्षर पटेल क्रीज पर हैं।
नाइट वॉचमैन जयदेव उनादकट 13 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शाकिब ने LBW कर दिया।
भारत को जीत के लिए 75 रनों की जरूरत हैं। बांग्लादेश को भारत के 5 विकेट गिराने हैं।
बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 231 रन बनाते हुए भारत को जीत के लिए 145 रनों का टारगेट दिया था। इससे पहले भारत ने पहली पारी में 314 और बांग्लादेश ने 227 रन बनाए थे।
2 टेस्ट की सीरीज का पहला मैच जीतकर भारत सीरीज में 1-0 से आगे हैं।