Google Analytics Meta Pixel
विज के “राक्षस’ पर CM बघेल का पलटवार:

विज के “राक्षस’ पर CM बघेल का पलटवार:

हरियाणा के मंत्री अनिल विज के “राक्षस’ वाले बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तंज भरी प्रतिक्रिया आई है। मुख्यमंत्री ने कहा, मैंने अपने बयान में जो सवाल उठाया था उसका सवाल तो उन्होंने दिया नहीं। अब सर्टिफिकेट बांट दिया। इनके पास सर्टिफिकेट की फैक्ट्री है जो ये लोग बांटते रहते हैं। भाजपा के खिलाफ बोलो तो धर्मद्रोही, केंद्र सरकार के खिलाफ बोलो तो देशद्रोही और इनके खिलाफ बोलो तो राक्षस?

बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री रायपुर पुलिस लाइन हेलीपैड पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। अनिल विज के बयान से जुडे सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, केसरिया, भगवा अथवा गेरुआ रंग त्याग का प्रतीक है। कोई संन्यासी, ऋषि-मुनी जब सब त्याग देता है और पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित कर देता है तो वह भगवा, केसरिया या गेरुआ रंग धारण करता है। मैंने पूछा था कि ये जो बजरंगी हैं उन्होंने कौन सा त्याग किया है जो भगवा धारण किये हुए हैं। उसका जवाब तो दिया नहीं। अब सर्टिफिकेट बांट दिया। इनकी तो आदत है। भाजपा के खिलाफ बोलो तो धर्म विरोधी हो जाओ, केंद्र सरकार के खिलाफ बोलो तो देशद्रोही हो जाओ। इनके खिलाफ बोलो तो राक्षस। सर्टिफिकेट की फैक्ट्री है इनके पास जो बांटते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *