Google Analytics Meta Pixel
सितंबर में भारत आ गया था कोरोना का चीनी वैरिएंट:गुजरात में 2, ओडिशा में एक केस मिला

सितंबर में भारत आ गया था कोरोना का चीनी वैरिएंट:गुजरात में 2, ओडिशा में एक केस मिला

चीन में कोरोना के बढ़ते मामले फिर डराने लगे हैं। इसे देखते हुए केंद्र सरकार अलर्ट पर है। देश में COVID-19 की स्थिति पर बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ बैठक की।

मंडाविया ने बताया कि कोरोना का खतरनाक चीनी वैरिएंट BF-7 सितंबर महीने में ही भारत आ गया था। वडोदरा में एक NRI महिला में इसके लक्षण मिले थे। वह अमेरिका से वडोदरा आई थी। उसके संपर्क में आए 2 अन्य लोगों की भी जांच हुई थी, हालांकि इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। बाद में महिला ठीक हो गई थी। इसके अलावा दो अन्य केस अहमदाबाद और ओडिशा में भी मिले थे।

इधर, हेल्थ मिनिस्ट्री की हाई लेवल मीटिंग में मंडाविया ने कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ, पर भारत हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। हमने सभी संबंधित लोगों को अलर्ट रहने और निगरानी बढ़ाने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक, एयरपोर्ट्स पर विदेशी यात्रियों की रैंडम सैंपलिंग भी शुरू कर दी गई है।

मास्क लगाएं और बुस्टर डोज लें
बैठक के बाद नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने लोगों को भीड़भाड़ में मास्क लगाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा- मास्क गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों और बुजुर्गों के लिए बेहद जरूरी है। अभी केवल 27% आबादी ने ही बूस्टर डोज ली है। यह खुराक लेना सभी के लिए कम्पलसरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *