Google Analytics Meta Pixel
कलवरी क्लास पनडुब्बी ‘वागीर’ इंडियन नेवी को सौंपी

कलवरी क्लास पनडुब्बी ‘वागीर’ इंडियन नेवी को सौंपी

प्रोजेक्ट-75 की पांचवी कलवरी क्लास पनडुब्बी यार्ड 11879 ‘वागीर’ मंगलवार को इंडियन नेवी को सौंप दी गई। प्रोजेक्ट-75 के तहत स्कॉर्पीन डिजाइन की कुल छह स्वदेशी पनडुब्बियां बनाई जाना हैं।

इन पनडुब्बियों का निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड मुंबई में किया जा रहा है। मैसर्स नेवल ग्रुप, फ्रांस इसमें सहयोग कर रहा है। दोनों कंपनियों के बीच 6 सबमरीन तैयार करने लिए 2005 में करार हुआ था। नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि पनडुब्बी से भारतीय नौसेना की ताकत में इजाफा होगा।

वागीर को 12 नवंबर 2020 को लांच किया गया था। एक फरवरी 2022 से वागीर ने समुद्री ट्रायल्स शुरू किए। इसने दूसरी पनडुब्बियों के मुकाबले सबसे कम समय में हथियार और सेंसर के प्रमुख ट्रायल्स पूरे कर लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *