Google Analytics Meta Pixel
झूठा हलफनामा केस में फंसे इमरान:हाईकोर्ट ने पूछा- टैरिन व्हाइट आपकी बेटी है या नहीं,

झूठा हलफनामा केस में फंसे इमरान:हाईकोर्ट ने पूछा- टैरिन व्हाइट आपकी बेटी है या नहीं,

इलेक्शन कमीशन को झूठा हलफनामा देने के केस में इमरान खान बड़ी मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। मंगलवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने एक आदेश में कहा- इमरान के खिलाफ झूठा हलफनामा देने के मामले में पिटीशन दायर हुई है। 19 जनवरी तक वो ये बताएं कि अमेरिका के कैलिफोर्निया में रही रही पूर्व मॉडल सीटा व्हाइट की बेटी टैरिन के वो पिता हैं या नहीं।

हाईकोर्ट ने कहा- अभी खान के वकील उनकी तरफ से इस मामले में जवाब दे सकते हैं। उन्हें अपने जवाब के साथ सबूत भी देने होंगे। 19 जनवरी को हाईकोर्ट यह तय करेगा कि इस मामले में आगे क्या एक्शन लिया जा सकता है।

इमरान ने जेमिमा गोल्डस्मिथ से दो बेटों के होने की बात तो हलफनामे में मानी थी, लेकिन पूर्व प्रेमिका सीटा व्हाइट से हुई बेटी टैरिन व्हाइट की जानकारी नहीं दी थी। अमेरिकी और ब्रिटिश अदालतों में यह साबित हो चुका है कि टैरिन के पिता इमरान खान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *