तेलुगु एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों लाइमलाइट से पूरी तरह गायब हैं। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स से बैकआउट कर लिया है। तब से लोग कयास लगा रहे हैं कि सामंथा कुछ समय के लिए काम से ब्रेक लेना चाहती हैं, ताकि वो अपनी सेहत पर फोकस कर सकें।
मेकर्स कर रहे हैं दूसरे ऑप्शन की तलाश
दरअसल हिंदी वेब डेब्यू द फैमिली सीजन 2 की भारी सफलता के बाद सामंथा ने कई बॉलीवुड फिल्में साइन की थीं, लेकिन अब तेलुगु 360 की लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने फिल्म मेकर्स को इन्फॉर्म कर दिया है कि उन्हें एक लंबे ब्रेक की जरूरत होगी, जिसके बाद से मेकर्स दूसरी ऑप्शन्स पर विचार कर रहे हैं।
कुछ समय पहले सामंथा ने खुलासा किया था कि वो मायोसाइटिस नाम की बीमारी से जूझ रही हैं। तब से ही वो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं। इतना ही अपनी हेल्थ के चलते सामंथा पिछली फिल्म सामंथा का प्रमोशन भी नहीं कर सकी थीं।