Google Analytics Meta Pixel
केजरीवाल बोले- हमें भगवान ने देश सुधारने के लिए भेजा:

केजरीवाल बोले- हमें भगवान ने देश सुधारने के लिए भेजा:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अब देश के विजन की बात की है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को भगवान ने देश सुधारने के लिए बनाया है। हमारा विजन पार्टी नहीं, देश है। उन्होंने यह भी दावा किया कि 2027 में गुजरात में उनकी सरकार होगी।

रविवार को आम आदमी पार्टी की नेशनल काउंसलिंग मीटिंग हुई। इस दौरान केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि AAP इकलौती पार्टी है, जो 10 सालों में नेशनल पार्टी बन गई है।

सीएम केजरीवाल ने चीन मसले पर सरकार को घेरा। उन्होंने भाजपा को लेकर कहा कि कई सालों से चीन लगातार आंखें दिखा रहा है और हमारी सरकार उन्हें ईनाम दे रही है। 2020-21 में भारत ने 5.25 लाख करोड़ रुपए का सामान चीन से खरीदा। चीन ने और आंख दिखाई तो भाजपा सरकार ने अगले साल 7.5 लाख करोड़ रुपए का सामान खरीदा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *