Google Analytics Meta Pixel
CM भूपेश ने की घोषणा: SC-OBC के लिए प्रयास स्कूल की होगी शुरुआत

CM भूपेश ने की घोषणा: SC-OBC के लिए प्रयास स्कूल की होगी शुरुआत

गुरु घासीदास जयंती के मौके पर SC-ST-OBC संघ ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सम्मानित किया है। समाज की ओर से यह सम्मान आरक्षण विधेयक में इन वर्गों का आरक्षण बढ़ाने को लेकर दिया गया है। इस समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अनुसूचित जाति-SC और अन्य पिछड़ा वर्गों-OBC के लिए नये प्रयास आवासीय विद्यालय शुरू करने की घोषणा की है।

रायपुर के पेंशनबाड़ा में आयोजित समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरक्षित वर्गों के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने सभी संभागीय मुख्यालयों में अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए प्रयास विद्यालय प्रारंभ करने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने इन वर्गों के लिए अलग-अलग छात्रावास की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने पेंशनबाड़ा स्थित अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास में 50 लाख रुपए की लागत से ई-लायब्रेरी शुरू कराने की घोषणा भी की। यह काम रायपुर नगर निगम की ओर से कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *