नॉर्थ कोरिया ने फिर पूर्वी सागर में दो बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं। साउथ कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने इसकी निंदा करते हुए नॉर्थ कोरिया पर तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया है। साउथ कोरिया के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि दोनों मिसाइलों ने करीब 500 किमी की दूरी तय की। यह पूर्वी सागर में गिरीं।
वहीं, जापान के उप रक्षा मंत्री ने कहा कि मिसाइलें जापान के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन के बाहर गिरी हैं और कोई नुकसान नहीं हुआ है।
2022 में 35 दिन मिसाइल टेस्टिंग कर चुका है नॉर्थ कोरिया
अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के बावजूद नॉर्थ कोरिया ने इस साल बड़ी संख्या में मिसाइल परीक्षण किए हैं। CNN की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल नॉर्थ कोरिया ने 35 बार मिसाइल टेस्टिंग की है। पिछले महीने ही एक अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था, जिसकी रेंज में अमेरिका के प्रमुख शहर भी आते थे। जापानी अधिकारियों के अनुसार, यह मिसाइल जापान से सिर्फ 200 किमी दूर गिरी थी।