Google Analytics Meta Pixel
बॉयफ्रेंड रॉकी संग ब्रेकअप पर हिना खान ने तोड़ी चुप्पी

बॉयफ्रेंड रॉकी संग ब्रेकअप पर हिना खान ने तोड़ी चुप्पी

हिना खान ने कुछ दिनों पहले धोखे और चालबाजी से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया था। पोस्ट सामने आते ही यूजर्स यह कयास लगाने लगे कि हिना को उनके बॉयफ्रेंड और प्रोड्यूसर रॉकी जायसवाल ने प्यार में धोखा दे दिया है। हालांकि, बाद में हिना ने रिवील किया कि यह पोस्ट उनकी अपकमिंग प्रोजेक्ट षड्यंत्र से जुड़ा हुआ था। अब हाल ही में रॉकी के साथ अपनी लव लाइफ पर हिना ने खुलकर बात की है, जहां उन्होंने बताया कि पोस्ट की वजह से उनके ब्रेकअप की अफवाह उड़ गई थी, लेकिन लव लाइफ बहुत ही अच्छी चल रही है।

ब्रेकअप की खबर सुनकर मेरे दोस्त हैरान हो गए थे- हिना
बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में हिना ने कहा- जैसे ही मैंने धोखा वाला पोस्ट शेयर किया, मेरे दोस्त हैरान हो गए थे और वो मुझे मैसेज कर रहे थे। मुझे सब मैसेज करते हुए यही पूछ रहे थे कि क्या हुआ है? सब डर गए थे, मेरे ब्रेकअप की अफवाह उड़ने लगी थी। इस दौरान करिश्मा तन्ना ने मुझे मैसेज कर पूछा था कि सब ठीक है न? लव लाइफ पर हिना बोलीं- ‘टचवुड कि, मेरी लव लाइफ अच्छी चल रही है।’
बता दें कि इन दिनों हिना जी टेलि प्ले षड़यंत्र में नजर आएंगी। उनके अलावा सीरीज में चंदन रॉय सान्याल और कुणाल रॉय कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *