Google Analytics Meta Pixel
फैंस को मिलेगी राहा की पहली झलक!:कपूर फैमिली के क्रिसमस लंच पर जाएंगे आलिया-रणबीर

फैंस को मिलेगी राहा की पहली झलक!:कपूर फैमिली के क्रिसमस लंच पर जाएंगे आलिया-रणबीर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा को देखने के लिए उनके फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। ऐसे में खबरें आ रही हैं कि जल्द ही फैंस को राहा की पहली झलक देखने को मिल सकती है। माना जा रहा है कि राहा कपूर फैमिली के क्रिसमस लंच पर शामिल होंगी, जहां उन्हें स्पॉट किया जा सकता है।

कपूर फैमिली के क्रिसमस लंच पर शामिल होंगी राहा
दरअसल, हर साल रणधीर कपूर के घर पर क्रिसमस सेलिब्रेट किया जाता है, जिस दौरान पूरा कपूर खानदान लंच शामिल होता है। ऐसे में सोर्सेस मानें तो रणबीर और आलिया अपनी बेटी के साथ इस स्पेशल लंच पर आएंगे। हालांकि इस दौरान वो अपनी बेटी को कैमरे से दूर ही रखेंगी। इसके बावजूद ऐसी उम्मीद है कि क्रिसमस के मौके पर पू कपूर फैमिली के साथ राहा की पहली झलक देखने को मिल सकती है। इसके अलावा अपने भाई-बहनों के साथ भी राहा की फोटोज सामने आ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *