Google Analytics Meta Pixel
ट्विटर ने पत्रकारों के सस्पेंडेड अकाउंट्स को किया री-स्टोर:

ट्विटर ने पत्रकारों के सस्पेंडेड अकाउंट्स को किया री-स्टोर:

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने अब पत्रकारों के सस्पेंडेड अकाउंट्स को री-स्टोर कर दिया है। इतना ही नहीं कंपनी अगले 30 दिनों में और भी कई सस्पेंडेड अकाउंट्स को बहाल करने का प्लान बना रही है। दरअसल, हाल ही में एलन मस्क और ट्विटर के बारे में खबरें लिखने वाले कई पत्रकारों के ट्विटर अकाउंट को हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया गया था।

अलोचना के बाद सस्पेंडेड अकाउंट्स को री-स्टोर कर रहा ट्विटर
ट्विटर के इस कदम के बाद UN के जनरल सेक्रेटरी एंटोनियो गुटेरेस ने पत्रकारों के ट्विटर अकाउंट बैन किए जाने के फैसले की निंदा की। इतना ही नहीं कई देशों के ऑफिशियल्स और कई लोगों ने भी ट्विटर के इस फैसले की जमकर आलोचना की। कुछ ऑफिशियल्स ने यह कहा कि ट्विटर ‘प्रेस फ्रीडम’ को खतरे में डाल रहा है। लगातार हो रही अलोचना के बाद अब ट्विटर ने पत्रकारों के सस्पेंडेड अकाउंट्स को री-स्टोर करने का फैसला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *