Google Analytics Meta Pixel
भारत को जीत के लिए 4 विकेट की जरूरत

भारत को जीत के लिए 4 विकेट की जरूरत

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया जीत से 4 विकेट दूर है। मैच के चौथे दिन बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में स्टंप्स तक 6 विकेट पर 272 रन बना लिए हैं। शाकिब अल हसन 40 और मेहदी हसन मिराज 9 रन बनाकर नाबाद हैं।

भारत की ओर से अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए हैं। उमेश यादव, रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला है। मैच के आखिरी दिन रविवार को बांग्लादेश को जीत के लिए 241 रन बनाने होंगे।

चौथे दिन के खेल में बांग्लादेश की ओर से जाकिर हसन (100) ने अपने डेब्यू टेस्ट में शतक जमाया। वे डेब्यू पर शतक जमाने वाले चौथे बांग्लादेशी बल्लेबाज बने हैं। नजमुल हसन शान्तो ने 67 रन की पारी खेली। हसन और शान्तो ने पहले विकेट की साझेदारी में 124 रन जोड़े। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए भारतीय टीम को 46 ओवर का इंतजार कराया।

भारत ने इस टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी में 404 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की पहली पारी 150 पर सिमट गई थी। इसके बाद टीम इंडिया ने दूसरी पारी 258/2 के स्कोर पर घोषित कर दी थी और मेजबानों को 513 रन का टारगेट दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *