चीनी अरबपति जैक मा हत्या के डर से जापान भागे

चीनी अरबपति जैक मा हत्या के डर से जापान भागे

चीन में जिनपिंग सरकार की आलोचना के बाद गायब हुए दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के फाउंडर जैक मा टोक्यो में हैं। अमेरिकी अखबार फाइनेंशियल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक टोक्यो में वे खुद को काफी लो प्रोफाइल रखते हैं। जैक के रहने की जगह से वाकिफ लोगों ने बताया कि वे चीन से अपना पर्सनल शेफ और सिक्योरिटी भी लाए हैं।

जैक मा चीन सरकार की नीतियों की आलोचना के बाद जिनपिंग के निशाने पर आए थे। आशंका जताई जा रही थी कि चीन सरकार उनकी हत्या करा सकती है। मा की एक कंपनी ‘एंट ग्रुप’ के दुनिया के सबसे बड़े IPO को भी रोक दिया गया था और अरबों डॉलर का जुर्माना लगाया गया था। इस पूरे घटनाक्रम के बाद मा गायब हो गए थे। वो पब्लिकली दिखाई नहीं दिए।

नवंबर 2020 में उन्होंने आखिरी ट्वीट किया था और 2021 में उनका एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में जैक कह रहे हैं कि महामारी खत्म होने के बाद हम दोबारा मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *