Google Analytics Meta Pixel
अनिल कपूर ने दी विक्रम गोखले को श्रद्धांजलि

अनिल कपूर ने दी विक्रम गोखले को श्रद्धांजलि

दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले का 26 नवंबर को 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके यूं चले जाने से पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। एक्टर अनिल कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी। विक्रम और अनिल ने फिल्म ईश्वर (1989) में साथ काम किया था। अनिल ने वक्रिम के साथ कुछ फोटोज शेयर की। साथ ही उनके साथ काम करने के एक्सपीरियंस को याद करते हुए एक नोट लिखा।

हमें हमेशा उनकी कमी बहुत खलेगी

अनिल कपूर ने लिखा, ‘मुझे विक्रम गोखले जी के साथ एक फिल्म में काम करने का सम्मान और सौभाग्य मिला, जो मेरे दिल के बहुत करीब है। उस फिल्म में उनका योगदान बहुत बड़ा था। उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया। वो भारतीय सिनेमा, थिएटर और मराठी सिनेमा के एक महान एक्टर थे। मैंने उनकी जितनी फिल्में देखी हैं, उनमें हमेशा मुझे उनकी परफॉर्मेंस का इंतजार रहता था। हमें हमेशा उनकी कमी बहुत खलेगी। परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *