दो बार की चैंपियन अर्जेंटीना ने कतर में चल रहे वर्ल्ड कप में अपनी उम्मीदें कायम रखी हैं। पहले मुकाबले में सऊदी अरब के हाथों बड़े उलटफेर का शिकार हुई इस टीम ने मैक्सिको पर 2-0 की जीत दर्ज करते हुए वापसी की। हालांकि, टीम को नॉकआउट में प्रवेश करने के लिए एक दिसंबर को पोलैंड से आखिरी लीग मुकाबला जीतना ही होगा।
अर्जेंटीना की ओर से लियोनल मेसी और एंजो फर्नाडो ने एक-एक गोल दागे। यह मेसी का 21वां मैच था। इसी के साथ उन्होंने अर्जेंटीना के ऑलटाइम ग्रेट डिएगो माराडोना के 21 मैच के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
अर्जेंटीना ने मैक्सिको पर लगातार 11वीं जीत दर्ज की है। उसे पिछली हार 18 साल पहले 2004 में कोपा अमेरिका में मिली थी। तब मैक्सिको 1-0 से जीता था।