महाराष्ट्र गर्वनर को मिला उपमुख्यमंत्री की पत्नी का साथ

महाराष्ट्र गर्वनर को मिला उपमुख्यमंत्री की पत्नी का साथ

महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की टिप्पणी पर विवाद के बीच, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस उनके समर्थन में उतर आई हैं। उनका मानना है कि राज्यपाल दिल से एक मराठी मानुष हैं। महाराष्ट्र आने के बाद उन्होंने मराठी सीखी है। राज्यपाल कोश्यारी की टिप्पणी के विरोध में शिंदे गुट के विधायकों ने भी नाराजगी जताई थी।

अमृता बोलीं- राज्यपाल मराठी से प्यार करते हैं
अमृता फडणवीस ने कहा- मैं राज्यपाल को व्यक्तिगत रूप से जानती हूं। वह वास्तव में मराठी से प्यार करते हैं। मैंने खुद यह अनुभव किया है, लेकिन ऐसा कई बार हुआ है कि उन्होंने कुछ कहा है और इसका मतलब कुछ और निकल गया, लेकिन वह दिल से एक मराठी मानुष हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *