अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं बिपाशा बसु:बेटी के साथ कपल ने पैपराजी को दिए पोज

अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं बिपाशा बसु:बेटी के साथ कपल ने पैपराजी को दिए पोज

एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बीते शनिवार यानी 12 नवंबर को माता-पिता बने हैं। बिपाशा ने एक बेटी को जन्म दिया है। अब दोनों अपनी बेटी के साथ अस्पताल से घर लौट आए हैं। जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में न्यू मॉम एंड डैड अपनी बेबी गर्ल के साथ कूल अंदाज में पैपराजी को पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। ऑल ब्लैक लुक में करण सिंह ग्रोवर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। वहीं, ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में बिपाश गोद में अपनी बेटी लिए हुए दिख रही हैं। इस वीडियो के सामने आते ही फैंस ने कपल को जमकर बधाई दी है। इसी के साथ कपल ने बेटी के नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *