वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड अब IPL-2023 खेलते नजर नहीं आएंगे। मंगलवार को पूर्व कैरेबियाई कप्तान पोलार्ड ने भारतीय लीग से संन्यास की घोषणा कर दी है। अब वे मुंबई के बल्लेबाजों को ट्रेनिंग देंगे। मुंबई इंडियन ने उन्हें बैटिंग को बनाया है।
35 साल के पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के लिए 5 टाइटल जीते हैं। वे सबसे ज्यादा IPL ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी हैं। पोलार्ड ने 7 महीने पहले इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन, उन्होंने IPL खेलते रहने की बात कही थी।
सबसे लंबे समय तक टीम से जुड़े रहे
पोलर्ड ने IPL में एक टीम के साथ सबसे लंबे समय तक जुड़े रहने का रिकॉर्ड बनाया। वे 2010 में टीम के साथ जुड़े थे। हालांकि, वे अब भी फ्रेंचाइजी से अलग नहीं हुए हैं। वे अब बतौर कोच टीम के साथ जुड़े हैं।