बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने 12 नवंबर को लिटिल प्रिंसेस को जन्म दिया है। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा लंबे समय से इस मोमेंट का इंतजार कर रहे थे। दोनों अपनी बेबी को लेकर काफी एक्साइटेड थे, आखिरकार शादी के 6 साल बाद कपल का इंतजार खत्म हुआ।
बिपाशा ने की बेटी के जन्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट
बिपाशा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बेटी के आने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। पोस्ट शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा- ‘देवी बसु सिंह ग्रोवर प्यार और मां के आशीर्वाद की हमारे घर एक पवित्र अत्मा है’।
बेबी के जन्म से पहले ही बिपाशा ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू के में इस बात का खुलासा किया था कि वो चाहती हैं कि उनके घर बेबी गर्ल का जन्म हो। मीडिया से बातचीत में बिपाशा ने कहा- ‘जब भी बच्चे की बात आती थी, तो वो और करण हमेशा चाहते हैं कि घर पर बेटी का जन्म हो। इतना ही नहीं हम अपने बेबी को शी ही बुलाते हैं।