रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में पेरेंट्स बन गए हैं। आलिया ने 6 नवंबर को एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो जल्द ही अपनी बेटी के साथ न्यू कृष्णा राज बंगले में शिफ्ट होंगे। ये घर पिछले 3 साल से री कंस्ट्रक्ट हो रहा था।
रणबीर की बेटी के लिए बनी है पूरी फ्लोर
न्यू कृष्णा राज बंगला 8 फ्लोर का है। इसमें एक फ्लोर नीतू कपूर की है। दूसरी फ्लोर पर रणबीर और आलिया अपनी बेटी के साथ रहेंगे। कहा ये भी जा रहा है कि तीसरी पूरी फ्लोर उनकी बेटी के लिए होगी, ताकि जब वो बड़ी हो जाए तो उसे अपना पूरा स्पेस मिले। वहीं चौथी फ्लोर रणबीर की बहन रिद्धिमा और उनकी बेटी के लिए है।
इसी बिल्डिंग में होगा रणबीर-आलिया का ऑफिस
इसी बिल्डिंग की एक फ्लोर पर स्विमिंग पूल सहित एंटरटेनमेंट के लिए होगा और एक फ्लोर में रणबीर, आलिया और नीतू का ऑफिस होगा, जहां वो स्क्रिप्ट सुनेंगी। इसके साथ ही इस नए घर में ऋषि कपूर की याद में एक जगह बनाई गई है।