Google Analytics Meta Pixel
खत्म हुआ साल का आखिरी चंद्र ग्रहण:भारत के 6 शहरों में पूर्ण चंद्र ग्रहण का असर रहा

खत्म हुआ साल का आखिरी चंद्र ग्रहण:भारत के 6 शहरों में पूर्ण चंद्र ग्रहण का असर रहा

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण खत्म हो गया है। भारत में मंगलवार शाम 4.23 बजे से शुरू हुआ ग्रहण शाम 6.19 बजे समाप्त हो गया। यानी कुल मिलाकर इसका असर 1 घंटे 56 मिनट ही रहा। इसके साथ ही अब देशभर में मंदिरों के कपाट खुल गए और विधिवत आरती और पूजा शुरू हो गई। लोगों ने अपने घरों में भी शुद्धिकरण किया।

भारत में अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में पूर्ण ग्रहण के साथ चंद्रोदय सबसे पहले देखा गया। दिल्ली में 5.28 बजे से और मुंबई में 6.01 बजे से आंशिक चंद्र ग्रहण शुरू हुआ। यह 6.19 बजे खत्म हो गया। इसके अलावा देश के छह शहरों- कोलकाता, कोहिमा, पटना, पुरी, रांची और ईटानगर में पूर्ण चंद्र ग्रहण देखा गया जबकि शेष भारत में इसका आंशिक असर रहा।

2023 में होंगे 4 ग्रहण, 2025 में अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण
2023 में कुल चार ग्रहण होंगे। इनमें दो सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल और 14 अक्टूबर को और दो चंद्र ग्रहण 5 मई और 28 अक्टूबर को पड़ेंगे। हालांकि अगले साल देश में सिर्फ एक आंशिक चंद्र ग्रहण ही दिखेगा जो 28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के दिन होगा। 5 मई 2023 को पड़ने वाले चंद्र ग्रहण की धार्मिक मान्यता नहीं होगी। अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को होगा, जो भारत में दिखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *