Google Analytics Meta Pixel
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए विधायक देवेंद्र यादव

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए विधायक देवेंद्र यादव

भिलाई। राहुल गांधी भारत जोड़ों यात्रा कर रहे हैं। इस भारत जोड़ों यात्रा में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भी शामिल है। वे गत दिनों ही इस यात्रा में शामिल हुए है। उसके बाद से वे राहुल गांधी जी के साथ में भारत जोड़ों यात्रा में पैदल चल रहे हैं।

राहुल गांधी जी ने 7 सितंबर को कन्याकुमारी से महत्वाकांक्षी भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी और 3750 किलोमीटर पैदल चलने के बाद वो 150 दिन बाद कश्मीर पहुंचेगे। भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होकर विधायक देवेंद्र यादव राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। एक दो दिनों के बाद वे वहां से लौटेंगे।

दिन भर पैदल चलने के बाद विधायक देवेंद्र यादव अपने साथियों के साथ कैंम्प में योगासन किया। साथ में बैठक कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। देवेंद्र यादव ने कहा कि नफरत की दीवार को तोड़कर पूरे भारत वासियों को जोड़ने, आपसी प्रेम भाईचारे का संदेश लिए हमारे नेता राहुल गांधी जी भारत जोड़ा यात्रा कर रहे हैं। एक तपस्वी की तरह वे इस यात्रा में तपस्या के रूप में जी रहे हैं और ऐसे द़ृढ़ संकल्पित भारत के आम लोगों की आवाज राहुल गांधी के साथ पैद चलकर अपने अंदर असीम ऊर्जा महसूस कर पा रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *