Google Analytics Meta Pixel
अक्टूबर महीने में व्हीकल्स रिटेल सेल्स में 48% की ग्रोथ

अक्टूबर महीने में व्हीकल्स रिटेल सेल्स में 48% की ग्रोथ

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने अक्टूबर के लिए अपना मंथली व्हीकल्स सेल्स डेटा जारी किया है। FADA के डेटा के मुताबिक, अक्टूबर महीने में व्हीकल्स (ऑटो) रिटेल सेल्स में सालाना आधार पर 48% की ग्रोथ हुई। जिसमें टू व्हीलर 51%, थ्री व्हीलर (ऑटो रिक्शा) 66%, पैसेंजर व्हीकल (PV) 41%, ट्रैक्टर 17% और कॉमर्शियल व्हीकल कैटेगरी की सेल्स में 25% की ग्रोथ आई है।

फेस्टिव पीरियड में व्हीकल्स सेल्स 28% बढ़ी
सभी कैटेगरी में बढ़त को लेकर FADA ने कहा कि 2022 का फेस्टिव सीजन पिछले 4 सालों में सबसे अच्छा रहा। 42 दिनों के फेस्टिव पीरियड के दौरान, टोटल व्हीकल्स सेल्स साल-दर-साल 28% बढ़ी। जिसमें टू व्हीलर 27%, थ्री व्हीलर 68%, पैसेंजर व्हीकल 35%, ट्रैक्टर 30% और कॉमर्शियल व्हीकल कैटेगरी की सेल्स में 29% की ग्रोथ देखने को मिली।

अक्टूबर महीने में 20,94,378 व्हीकल्स बिके
अक्टूबर महीने में 20,94,378 व्हीकल्स की सेल्स हुई। जबकि पिछले साल इसी महीने में 14,18,726 व्हीकल्स की सेल्स हुई थी। इस साल अक्टूबर की सेल्स 2019 में इसी महीने बेची गई 19,33,484 यूनिट्स की तुलना में 8% ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *