पुतिन की पश्चिमी देशों को नसीहत:कहा- दुनिया अब किसी की बपौती नहीं

पुतिन की पश्चिमी देशों को नसीहत:कहा- दुनिया अब किसी की बपौती नहीं

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने पश्चिमी देशों पर यूक्रेन को युद्ध के लिए बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा- दुनिया की सत्ता पर कब्जा करने के लिए पश्चिमी देश खूनी खेल खेल रहे हैं। ये खेल गंदा और खतरनाक है। उनका ये खेल अब दुनिया को समझ में आने लगा है। उन्हें ये समझना चाहिए कि दुनिया अब किसी की बपौती नहीं है।

पुतिन वल्दाई डिस्कशन क्लब में बोल रहे थे। उन्होंने कहा- दुनिया भर में सत्ता पर काबिज होने का पश्चिमी देशों का खेल खुल गया है। अब सत्ता का कोई पावर सेंटर नहीं है। शक्ति के नए केंद्र उभरकर सामने आ रहे हैं। सभी पावर सेंटर्स को भविष्य के बारे में एक समान बातचीत शुरू करनी होगी। ये जितना जल्दी हो, उतना बेहतर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *