सुनक के सामने होंगे 3 पूर्व PM:थेरेसा मे के साथ जॉनसन और ट्रस भी संसद में होंगे

सुनक के सामने होंगे 3 पूर्व PM:थेरेसा मे के साथ जॉनसन और ट्रस भी संसद में होंगे

भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के 57वें प्रधानमंत्री बन गए हैं। PM बनने के बाद उन्होंने पहली पब्लिक स्पीच में कहा- हमारा रास्ता मुश्किल है, लेकिन यह सफर तय किया जाएगा। यह भी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस से गलतियां हुईं, इन्हें सुधारा जाएगा।

अब ब्रिटिश संसद और खासतौर पर कंजर्वेटिव पार्टी पर नजरें रहेंगी। इसकी कुछ वाजिब वजहें भी हैं। सुनक ने स्पीच में लिज ट्रस की गलतियों का जिक्र किया। सवाल ये है कि संसद में उनके साथ अपनी ही पार्टी के 3 पूर्व प्रधानमंत्री होंगे। इसलिए ये हालात कुछ अलग नजर आते हैं।

क्या ये तीन नेता बोझ बनेंगे
थेरेसा मे, बोरिस जॉनसन और लिज ट्रस। ये तीनों ही पूर्व प्रधानमंत्री वो हैं, जिन्होंने पिछले तीन साल में बतौर प्राइम मिनिस्टर काम किया। आशंका है कि संसद में तीन पूर्व PM होना कंजर्वेटिव पार्टी की अंदरूनी कलह भी बढ़ा सकता है। हालांकि, यह ब्रिटिश डेमोक्रेसी और गवर्निंग सिस्टम का हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *