सलमान खान बीते दिनों डेंगू की चपेट में आ गए थे। जिस वजह से वो टीवी शो बिग बॉस भी होस्ट नहीं कर रहे थे, हालांकि अब सलमान डेंगू से रिकवर कर चुके हैं। ठीक होने के बाद एक्टर पहली बार अपने जीजा की बर्थडे पार्टी में नजर आए। दरअसल 26 अक्टूबर को यानी आज एक्टर आयुष शर्मा का बर्थडे है, इस मौके पर एक्टर ने बीती रात पार्टी होस्ट की थी। सलमान भी इस पार्टी का खास हिस्सा बने।
आयुष ने भाईजान को खिलाया केक
जीजा आयुष की बर्थडे पार्टी में सलमान पहले से स्वस्थ लग रहे थे। पार्टी में एक्टर फंकी अंदाज में पहुंचे, आयुष के घर के बाहर भाईजान ने पैपराजी के लिए पोज भी दिए। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में सलमान अपनी भतीजी आयत को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में आयुष केक कट कर रहे हैं। इस दौरान सलमान की बहन अर्पिता और उनके बच्चे केक कटिंग सेरेमनी को एंजॉय कर रहे हैं। इसके बाद आयुष भाईजान को केक खिलाते हैं।