Google Analytics Meta Pixel
महबूबा मुफ्ती को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस:

महबूबा मुफ्ती को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस:

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया है। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि गुपकार रोड पर बने फेयरव्यू रेसिडेंस को खाली करने का नोटिस मुझे कुछ दिन पहले दिया गया था। यह कोई हैरानी की बात नहीं है। हालांकि, रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि उन्हें रहने के लिए वैकल्पिक बंगला दिया जा सकता है।

बंगला सिर्फ जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के लिए नहीं- मुफ्ती
नोटिस की बात सामने आने के बाद महबूबा ने कहा, “मेरे पास ऐसी जगह नहीं है जहां मैं रह सकूं। इसलिए मुझे निर्णय लेने से पहले अपनी कानूनी टीम से सलाह लेनी पड़ेगी।” उन्होंने यह भी कहा कि नोटिस में लिखा गया है कि बंगला जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के लिए है, लेकिन ऐसा नहीं है, क्योंकि उनके पिता को CM पद से हटने के बाद यह बंगला दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *