टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने रविवार (16 अक्टूबर) को सुसाइड कर लिया है। अब हाल ही में वैशाली की दोस्त एक्ट्रेस प्रिया सोनी ने भी वैशाली को लेकर कई हैरान कर देने वाली बातें शेयर कीं और बताया कि उन्होंने पहले भी कई बार सुसाइड करने की कोशिश की थी, लेकिन वो बच गईं।
उस दिन वो बहुत परेशान लग रही थी
प्रिया ने वैशाली के साथ आखिरी मुलाकात को याद करते हुए कहा, ‘उस दिन वैशाली उदास लग रही थी। जब मैंने उससे उसकी शादी के बारे में पूछा, तो वो इस बारे में कोई भी बात नहीं करना चाहती थी। उस दिन वो बहुत दुखी और बहुत परेशान लग रही थी। वैशाली और मैं दोस्त थे, लेकिन हम एक-दूसरे के ज्यादा क्लोज नहीं थे। इसलिए मैंने उससे बार-बार इस बारे में बात नहीं की और इस टॉपिक को वहीं छोड़ दिया। वैशाली ये नहीं समझ पा रही थी कि वो क्या कहना चाहती हैं। उसका मन शांत नहीं था।’
दिसंबर में होने वाली थी वैशाली की शादी
प्रिया ने आगे कहा, ‘एक बार जब हमारी फोन पर बात हो रही थी तब उसने मुझसे कहा था कि वो शादी करना चाहती है और इस दिसंबर तक उसकी शादी भी होने वाली थी। इसके साथ ही उसने ये भी कहा था कि वो शादी की शॉपिंग मुंबई और दिल्ली से करना चाहती है।’