Google Analytics Meta Pixel
स्टार्क की बाउंसर सूर्या के सिर पर लगी:घबराकर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने डॉक्टर को बुलाया

स्टार्क की बाउंसर सूर्या के सिर पर लगी:घबराकर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने डॉक्टर को बुलाया

टी-20 वर्ल्ड की शुरुआत हो चुकी है। टीम इंडिया सुपर-12 में 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। सोमवार को होस्ट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्मअप मैच में मिचेल स्टार्क की गेंद सूर्यकुमार के सिर पर लग गई। गनीमत यह रही की यह चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी। बाद में वह बल्लेबाजी करते हुए भी नजर आए।

दरअसल, भारतीय पारी की 19 वें ओवर की आखिरी गेंद मिचेल स्टार्क ने बाउंसर फेंकी। बल्लेबाजी कर रहे सूर्या को यह गेंद सिर पर लग गई। गेंद से उनके हेलमेट का किनारा भी टूट गया। वह तुरंत क्रीज छोड़कर हट गए और मैदान पर बैठ गए। यह देखकर स्टार्क घबरा गए। वह दौड़े और सूर्या के पास पहुंचे। उन्होंने सूर्या का हाल-चाल जाना और तुरंत डॉक्टर को बुलाया। मेडिकल टीम ने उनकी जांच की और 10 मिनट तक खेल रुका रहा। हालांकि, सूर्या ठीक हो गए और उन्होंने एक कमाल की पारी खेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *