Google Analytics Meta Pixel
PM किसान योजना की 12वीं किस्त जारी:PM मोदी ने किसानों के खातों में 2-2 हजार रु. ट्रांसफर किए

PM किसान योजना की 12वीं किस्त जारी:PM मोदी ने किसानों के खातों में 2-2 हजार रु. ट्रांसफर किए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को PM किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त जारी की। इसके तहत 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में 16,000 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। इस योजना के तहत किसानों के खाते में एक साल में 2-2 हजार रुपए की तीन किश्त जारी की जाती हैं।

PM मोदी ने नई दिल्ली के भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में PM किसान सम्मान सम्मेलन 2022 का उद्घाटन भी किया। इसमें एग्रीकल्चर स्टार्टअप कॉन्क्लेव और प्रदर्शनी लगाई गई है। लगभग 300 स्टार्टअप्स ने प्रिसिशन फार्मिंग से संबंधित अपने इनोवेशन का प्रदर्शन किया है।

600 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र खुले
PM मोदी ने रसायन और उर्वरक मंत्रालय के तहत 600 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों (PMKSK) का शुभारंभ भी किया। इसके तहत, किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए देश में 3.3 लाख से ज्यादा रिटेल फर्टिलाइजर दुकानों को PMKSK में बदला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *