Google Analytics Meta Pixel
US-सऊदी में तनाव:G20 समिट में प्रिंस सलमान से नहीं मिलेंगे बाइडेन

US-सऊदी में तनाव:G20 समिट में प्रिंस सलमान से नहीं मिलेंगे बाइडेन

ओपेक देशों के क्रूड ऑयल प्रोडक्शन घटाने के फैसले से अमेरिका नाराज है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले महीने इंडोनेशिया में होने वाली G20 समिट में जो बाइडेन और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) की मुलाकात नहीं होगी।

बाइडेन और इसके पहले व्हाइट हाउस ने साफ कर दिया था कि तेल उत्पादक देशों ने 2% प्रोडक्शन कम करने का जो फैसला किया है, वो रूस-यूक्रेन की जंग के हालात में सही नहीं है। इसके बावजूद ओपेक देशों ने अमेरिका की आपत्ति पर ध्यान नहीं दिया।

कम नहीं हुआ तनाव

‘अल-जजीरा’ टीवी चैनल ने एक सीनियर अमेरिकी अफसर के हवाले से कहा- इंडोनेशिया में अगले महीने होने वाली G20 समिट के दौरान बाइडेन का प्रिंस सलमान से मुलाकात का कोई प्लान नहीं है। पिछले हफ्ते जब ओपेक देशों ने क्रूड ऑयल प्रोडक्शन कम करने का फैसला किया था, तब व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा था कि अमेरिका अब सऊदी अरब से रिश्तों पर नए सिरे से विचार करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *