विमेंस एशिया कप में बड़ा उलटफेर:थाईलैंड ने पाकिस्तान को चार विकेट से हराया;

विमेंस एशिया कप में बड़ा उलटफेर:थाईलैंड ने पाकिस्तान को चार विकेट से हराया;

बांग्लादेश में खेले जा रहे विमेंस एशिया कप में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। ICC रैंकिंग में 13वें नंबर की टीम थाईलैंड ने वर्ल्ड नंबर-5 पाकिस्तान को चार विकेट से हरा दिया है। उसने विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में पहली बार पाकिस्तान को हराया है।

यह थाईलैंड की एशिया कप-2022 में पहली जीत है। टीम पहले सीजन से इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है।

उसने पहले तो पाकिस्तान को 116/5 रनों पर रोका। उसके बाद जीत के लिए जरूरी 117 रन छह विकेट खोकर बना डाले। टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन नत्थाकन चैंथम ने बनाए। उन्होंने 51 गेंद पर 61 रन की पारी खेली।

चाईवाई-चैंथम के बीच 42 रन की पार्टनरशिप
सिलहट में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने 25 रन पर पहला विकेट गंवाया। यहां मुनीबा अली 15 रन बनाकर आउट हुईं। दूसरी ओर से सिद्रा आमीन (56) टिकी रहीं और अर्धशतक पूरा किया। शेष बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सकीं। थाईलैंड की ओर से सोरनरिन टिपोच को 2 विकेट मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *