कैशलेस इकोनॉमी की तरफ बढ़ता देश:84% डिजिटल पेमेंट UPI के जरिए

कैशलेस इकोनॉमी की तरफ बढ़ता देश:84% डिजिटल पेमेंट UPI के जरिए

देश तेजी से कैशलेस इकोनॉमी की तरफ बढ़ रहा है। वर्ल्डलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक साल की दूसरी तिमाही यानी अप्रैल-जून में कुल 20.57 अरब डिजिटल ट्रांजैक्शन हुए। इनमें से 83% यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिए किए गए। वहीं वॉल्यूम के हिसाब से बीती तिमाही में कुल 36.08 लाख करोड़ रुपए के ट्रांजैक्शन हुए। इसमें UPI की हिस्सेदारी 84% रही।

सितंबर में UPI के जरिए 11 लाख करोड़ रुपए का लेनदेन
NPCI द्वारा UPI पेमेंट के आंकड़ों के मुताबिक सितंबर में UPI के जरिए देश में कुल 11.16 लाख रुपए का लेनदेन किया गया है। यह आंकड़ा अगस्त के मुकाबले ज्यादा है। अगस्त में कुल 10.72 लाख करोड़ रुपए के लेनदेन UPI के जरिए किए गए थे।

सितंबर 2022 में कुल 768 करोड़, यानी 7.68 अरब बार UPI से पैसों का लेनदेन किया गया। वहीं इससे पहले अगस्त में 657 करोड़, यानी 6.57 अरब बार UPI पेमेंट किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *