लिट्रेचर का नोबेल फ्रेंच रायटर एनी को:कमेटी ने कहा- एनी के लेखन में साहस-संवेदना का संगम

लिट्रेचर का नोबेल फ्रेंच रायटर एनी को:कमेटी ने कहा- एनी के लेखन में साहस-संवेदना का संगम

इस साल साहित्य यानी लिट्रेचर का पुरस्कार फ्रांस की लेखिका एनी एर्नेक्स को देने का ऐलान किया गया है। नोबेल की वेबसाइट के मुताबिक- एनी बहुत आसान भाषा में गंभीर मुद्दों पर बात करती हैं। उनके लेखन में साहस के साथ संवेदना भी नजर आती है। उन्होंने हर वर्ग और तबके को अपने लेखन में समेटा। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में नोबेल प्राइज वीक 2022 के चौथे दिन इस प्राइज का ऐलान किया गया।

82 साल की एनी ने करीब 40 किताबें लिखी हैं। इनमें से 90% फ्रेंच में है। कुछ का अंग्रेजी में अनुवाद किया गया। इनमें पैशन सिम्पल, ला पैलेस, द इयर्स, ए फ्रोजन वुमन, हैपनिंग्स और डू वॉट ऑर द एल्स शामिल हैं।

नोबेल वीक 3 अक्टूबर को शुरू हुआ और यह 10 अक्टूबर तक चलेगा। 7 दिन में कुल 6 प्राइज अनाउंस होते हैं। सबसे आखिर में इकोनॉमिक्स कैटेगरी का नोबेल अनाउंस किया जाता। इस सप्ताह सिर्फ पुरस्कार जीतने वाले व्यक्ति या संस्थान के नामों का ऐलान होगा। दिसंबर में इन्हें प्राइज दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *